सुरेन्द्र मौखरी की याद को समर्पित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में 12 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

उरई (जालौन)। समाज सेवा और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के उद्देश्य से राठ रोड स्थित विजय विक्रम पैट्रोल टैंक के पास भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के 12 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद राजाराम पाल, पुष्पेंद्र यमुना, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामसहोदर यादव, लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरण निर्मल सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे।

विवाह बंधन में बंधने वाले जोड़ों में सोनू केवट-रेशम केवट, राहुल कुशवाहा-काजल कुशवाहा, विजय नामदेव-पूजा देवी, कुंवरलाल पाल-कल्पना देवी, ब्रिजेश कठेरिया-संगीता, वीरू श्रीवास-मुस्कान, अजय कुमार-कांति अहिरवार, वीरेंद्र रायकवार-नीलम, रविशंकर कठेरिया-शीला, शैलेन्द्र सिंह-कांति, काजू कठेरिया-पूनम तथा अंकित केवट-मंजू शामिल रहे।

आयोजकों ने नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का आवश्यक सामान, वस्त्र, आभूषण और अन्य उपयोगी उपहार भी भेंट किए। आयोजन समिति के रिंकू मौखरी ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को विवाह के आर्थिक बोझ से राहत देना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।

समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राहुल पिरौना ने किया। अंत में विजय विक्रम मौखरी परिवार की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Leave a comment