हाईकोर्ट का लखनऊ मेयर पर बड़ा एक्शन, वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ बड़ा और सख्त कदम उठाते हुए उनके वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने यह कार्रवाई अपने पूर्व आदेशों का पालन न किए जाने पर की है।

बताया गया है कि मेयर पक्ष ने हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक राहत पाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ही स्तरों पर कोई राहत नहीं मिल सकी। इसके बावजूद न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं किया गया, जिस पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाया।

मामले की सुनवाई जस्टिस आलोक माथुर और जस्टिस क़मर हसन रिज़वी की खंडपीठ में हुई। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव मेहरोत्रा ने पक्ष रखते हुए अदालत को आदेशों के अनुपालन न होने की जानकारी दी।

हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद नगर निगम और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि अदालत के इस सख्त रुख का प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर व्यापक असर पड़ सकता है।

Leave a comment