उरई। सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मंदिर उरई परिसर में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में मंगलवार को भगवान शिव एवं माता पार्वती के दिव्य विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा सुनकर श्रद्धालु भक्ति भाव में डूब गए और पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
मंदिर के महंत श्री श्री 1008 श्री सिद्ध रामदास जी महामंडलेश्वर के सानिध्य में 18 मई 2026 से श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन चल रहा है। कथा वाचक श्री नंदकिशोर उरई जी अपनी मधुर वाणी से शिव महिमा का रसपान करा रहे हैं। उनके द्वारा सुनाई जा रही कथा से श्रद्धालु भावविभोर होकर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।
कथा के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया गया। शिव बारात, हिमालय परिवार की भावनाएं और माता पार्वती की तपस्या का वर्णन सुन श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
आयोजन समिति के अनुसार श्री शिव महापुराण कथा की पूर्णाहुति 24 मई 2026 को होगी, जबकि 25 मई 2026 को नौतपा के शुभ आगमन पर कथा समापन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
कथा के आचार्य पंडित मानिकचंद तिवारी बुधौली हैं। कथा के परीक्षित एवं मुख्य यजमान श्रीमती प्रेमा देवी एवं इंद्रपाल सिंह राजावत अटागांव, हाल निवासी उरई हैं। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है।



Leave a comment