माधौगढ़। आईपीएल मैचों के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए माधौगढ़ पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने संयुक्त कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से ऑनलाइन सट्टे में इस्तेमाल किया जा रहा मोबाइल फोन और 3 लाख 22 हजार 780 रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी कस्बा माधौगढ़ के पटेल नगर निवासी पवन मिश्र है, जो ऑनलाइन आईडी बनाकर आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलवाने का काम करता था। आरोपी लोगों को ज्यादा मुनाफे का लालच देकर नगद और ऑनलाइन दोनों तरीकों से रुपये लगवाता था। जीतने वालों को कमीशन काटकर रकम दी जाती थी।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वेबसाइट के जरिए क्लाइंट आईडी बनाकर सट्टा संचालित करता था और उसके कई साथी भी इस नेटवर्क में शामिल हैं, जो पुलिस कार्रवाई के दौरान फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।



Leave a comment