आईपीएल सट्टेबाजी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

सिरसाकलार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एसपी विनय कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों पर लगातार प्रहार

उरई। जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिरसाकलार पुलिस ने आईपीएल मैचों के दौरान संचालित किए जा रहे ऑनलाइन सट्टेबाजी के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ऑनलाइन सट्टे में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन तथा 2700 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद भर में अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिरसाकलार पुलिस ने थानाध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले गिरोह का खुलासा किया।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त ऑनलाइन माध्यम से आईपीएल मैचों पर सट्टा लगवाने और उससे जुड़े लेन-देन में सक्रिय रूप से शामिल थे। पुलिस ने उनके कब्जे से सट्टेबाजी में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन और 2700 रुपये नकद बरामद किए।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

जनपद पुलिस का कहना है कि अवैध सट्टेबाजी, जुआ तथा अन्य अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Recent posts