प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह की अगुवाई में बड़ी सफलता, मंगलसूत्र लूटकांड का खुलासा; एसपी ने दी ₹25 हजार की पुरस्कार राशि

उरई। महिला अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली उरई के प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने वृद्ध महिला से मंगलसूत्र लूटने की घटना का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार 27 मई को सुबह टहलने निकली एक वृद्ध महिला के गले से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट लिया गया था। घटना के संबंध में कोतवाली उरई में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

29 मई को करमेर रोड स्थित संपर्क मार्ग पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध की घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी और नियंत्रित कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसके पास से बरामद मंगलसूत्र वही है, जिसे उसने दो दिन पहले एक वृद्ध महिला से लूटा था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा लूटा गया मंगलसूत्र बरामद किया है।

इस उल्लेखनीय सफलता पर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह तथा उनकी टीम को 25 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए महिला अपराधों के विरुद्ध इसी प्रकार प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशांत सोनी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a comment

Recent posts