कालपी के क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह का तबादला, श्रावस्ती में मिली नई जिम्मेदारी

कालपी-उरई। प्रदेश में बड़े पैमाने पर किए गए पुलिस उपाधीक्षकों के तबादलों के क्रम में कालपी के क्षेत्राधिकारी (सीओ) अवधेश कुमार सिंह का तबादला श्रावस्ती जनपद कर दिया गया है। उनके स्थानांतरण की सूचना से क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्थानीय नागरिकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मूल रूप से मैनपुरी जनपद के निवासी अवधेश कुमार सिंह ने अपने पुलिस करियर की शुरुआत उपनिरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) के रूप में की थी। सेवा के दौरान उत्कृष्ट कार्य के आधार पर उन्हें पदोन्नति प्राप्त हुई और वे निरीक्षक बने। वर्ष 2015 में उन्होंने लगभग एक वर्ष तक कालपी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के रूप में भी सफलतापूर्वक कार्य किया था।

अक्टूबर 2025 में उन्हें कालपी क्षेत्राधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया था। अपने लगभग दो वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभिन्न संवेदनशील अवसरों पर उनकी कार्यशैली और त्वरित निर्णय क्षमता की सराहना की गई।

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता को मजबूत किया। अब श्रावस्ती जनपद में नई जिम्मेदारी मिलने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a comment