कालपी-उरई। भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच गुरुवार सुबह कोतवाली कालपी में तैनात उपनिरीक्षक दयाशंकर यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक दयाशंकर यादव सुबह अपने आवास से तैयार होकर कोतवाली जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक (कानून-व्यवस्था) अवनीश कुमार मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्साधिकारी डॉ. शेख ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद उन्हें डिहाइड्रेशन और डायरिया की शिकायत पाई गई। चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर ग्लूकोज चढ़ाना शुरू किया और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया।
उपनिरीक्षक की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही कोतवाली स्टाफ के कर्मचारी और अधिकारी अस्पताल पहुंचने लगे तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।





Leave a comment