एसपी विनय कुमार सिंह के निर्देशन में बड़ी सफलता, 48 घंटे में चोरी का खुलासा

उरई/जालौन। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में कोतवाली जालौन पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें, एक अवैध तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। 

पुलिस के अनुसार 2 जून को कोतवाली जालौन में मोटरसाइकिल चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में टीम गठित की गई। जांच और चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलें बरामद कीं। साथ ही एक 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी कर उनकी मूल नंबर प्लेट हटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे और बाद में उन्हें बेचने की तैयारी करते थे। बरामद वाहनों में जालौन और झांसी जनपद से चोरी की गई मोटरसाइकिलें भी शामिल हैँ.

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा.

Leave a comment