कालपी (जालौन)। कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मसगाया में सर्पदंश का शिकार हुए एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम मसगाया निवासी 18 वर्षीय युवक को अचानक सर्प ने काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला मेडिकल कॉलेज उरई ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा था। शनिवार रात उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

मृत्यु की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने चौकी ज्ञान भारती के उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह को जिला मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी की तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

युवक की असमय मृत्यु से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।

Leave a comment