महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर सपा का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

उरई। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में सोमवार को हजारों कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी कार्यालय से अंबेडकर चौराहा, जिला परिषद होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, बेरोजगारी, बिजली बिल, किसानों की समस्याओं और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर नारेबाजी की। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे को सौंपा गया।

ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने कहा कि बुंदेलखंड का जालौन जनपद कृषि प्रधान क्षेत्र है, जहां अधिकांश आबादी खेती पर निर्भर है। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि, घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी तथा युवाओं के सामने रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी समस्याओं ने लोगों को परेशान कर रखा है। उन्होंने जनहित के मुद्दों पर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की।

प्रदर्शन में सांसद नारायण दास अहिरवार, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, पूर्व एमएलसी तिलक चंद्र अहिरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बजरिया, जमालुद्दीन, प्रदीप दीक्षित, ज्ञानू निरंजन, महेशचंद्र द्विवेदी, समर सिंह चौहान, नवेंद्र उपाध्याय, विष्णु पाल सिंह, अतर सिंह राठौर, दीपू त्रिपाठी, जीवन वाल्मीकि, महेश चंद्र विश्वकर्मा, संदीप यादव, वीरेंद्र सिंह यादव, अजहर बेग, लाखन सिंह कुशवाहा, नत्थू सिंह कुशवाहा, विजय कुशवाहा, संजय निषाद, दीपू यादव, विवेक यादव, वेद प्रकाश यादव, राजू सेंगर, रामू सेंगर, प्रमोद विश्वकर्मा, परमात्मा शरण फौजी, मान सिंह पाल, महेश शिरोमणि, कंचन राजपूत, थोपन यादव, इमरान उल्ला, कार्तिक पटेल, राजेश यादव, अमन यादव, मुकेश कुठौंदा, राघवेंद्र मोखरी, कौशल प्रजापति, पवन गुर्जर, श्याम यादव, महेंद्र यादव, राकेश यादव, मोहन पाल, रामेंद्र यादव, अमर सिंह चंदेल, महेंद्र कठेरिया, कृपाल सिंह गुर्जर, बीनू यादव, भरत पाल, सतीश परिहार, सतेंद्र गुर्जर, शनि यादव, सौरभ सेंटू, हिमांशु ठाकुर, बब्बू पाल, राघवेंद्र सिंह, अमर सिंह, जितेंद्र यादव, जावेद खान, नर सिंह यादव, शिवबालक यादव, माताप्रसाद पाल, हेमंत धनगर, दिनेश यादव, विनय श्रीवास्तव, मौनू खटीक, मुलायम यादव, रिंकू मोखरी, नूर आलम, राजू महाराज, शिवम गुर्जर, रंजीत यादव, मुनेश यादव, पिंटू महाजन, ऋतुराज राजपूत, शैलेंद्र श्रीवास, केहर यादव, महमूद मंसूरी, कढ़ोरे बफाती, मान सिंह वर्मा, अशरफ मंसूरी, सिद्धार्थ यादव, कृष्ण गोपाल यादव, बबलू नरछा, गुलाब जाटव, सोमिल याज्ञिक, मनोज अहिरवार, रामलाल विश्वकर्मा, सुनील पाल, नेतराम निरंजन, राम सिंह सभासद, राजकुमार त्रिपाठी, प्रमोद वर्मा, जीनू कोरी, रमाकांत निरंजन, नवीन विश्वकर्मा, जयवीर सिंह यादव, कमलेश राठौर, सौरभ गुर्जर, जंग बहादुर दोहरे, राजबहादुर विश्वकर्मा, हरिओम विश्वकर्मा, तेज सिंह पाल, पृथ्वी यादव, अरविंद नगायच, अजय कुमार, कमर आलम, चुन्ना हुसैन, गौरीश द्विवेदी, इमरान अंसारी, मयंक जाटव, विनोद रावत, शबीउद्दीन, रामेंद्र त्रिपाठी, नितिन गुर्जर, पतलेश राजपूत, कृष्ण पाल सिंह गुर्जर, रश्मि पाल, कुसुम सक्सेना, सुधा राजावत, पारुल खरे, नूरी बानो, संतोषी प्रजापति, दीपशिखा श्रीवास, रामसेवक चौधरी, रामस्वरूप वर्मा, बब्बू राजा, संजू कठेरिया, दशरथ सिंह पाल, प्रमोद सविता, जब्बार शाह, आजाद मंसूरी, झुंडन सिंह कुशवाहा, क्षत्रपाल यादव, बृजबिहारी यादव, सलमान सिद्दीकी, घनाराम कुशवाहा, वासुदेव पटेल, बैजनाथ वर्मा, जयराम एडवोकेट, रामप्रकाश कुशवाहा, हंसराज मौखरी, मुन्ना शाह, प्राशू यादव, मौनू विश्वकर्मा, सर्वेश पाल, रामबाबू बरार, अमित सागर, राजवीर पाल, अरबिंद विश्वकर्मा और राधाकृष्ण कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment