कदौरा (जालौन)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार प्रातः महंत भगवत विशाल इंटर कॉलेज, कदौरा में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार सिंह ने किया। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए योग के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोग जीवन का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अनीष वेग, अंजुली गुप्ता, विनोद सिंह, सोहेल, कैलाश कुमार, गया प्रसाद, जगदीश, श्याम बाबू, रोही नाज, विनेश कुमार, विवेक कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवन और योग के प्रति जागरूकता के संदेश के साथ हुआ।







Leave a comment