एट (जालौन)। एट रेलवे स्टेशन के पास सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार शाम करीब 4 बजे एट रेलवे स्टेशन से झांसी की ओर लगभग 500 मीटर आगे एक युवक ग्वालियर-बरौनी मेल ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान शीलू पुत्र ओमप्रकाश निवासी एट के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे एवं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।




Leave a comment