‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान में तीन ग्राम पंचायतों ने लगाए सैकड़ों पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प

उरई। शासन की महत्वाकांक्षी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ के अंतर्गत ग्राम पंचायत इटौरा बावनी, खुटमिली और कुसमरा बावनी में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत अमृत सरोवर, पानी की टंकी परिसर, प्राथमिक विद्यालय, अंत्येष्टि स्थल सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर सैकड़ों छायादार एवं फलदार पौधे रोपे गए।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में जल प्रहरी सम्मान से सम्मानित इटौरा बावनी के ग्राम प्रधान राजकुमार, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश चंद्र निषाद, खुटमिली के ग्राम प्रधान जयराम कुशवाहा, कुसमरा बावनी की ग्राम प्रधान संतोषी कुशवाहा, प्रतिनिधि मेहरवान कुशवाहा तथा प्रधानाध्यापक रामशंकर ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना जितना आवश्यक है, उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण उनका संरक्षण और नियमित देखभाल करना है। सभी ने रोपे गए पौधों को सुरक्षित रखने का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर ग्राम रोजगार सेवक विष्णु कुशवाहा, पंचायत सहायक जानेंद्र कुमार, यूनोप्स के जिला सलाहकार देवेंद्र गांधी, शिवकुमार, हकीम सिंह, अनुरुद्ध कुमार (सहायक अध्यापक), अशोक कुमार फौजी, संतोष बसोर, राजेश बसोर, राजकुमार सजेहरा, विमला कुमारी, संध्या देवी (पंप ऑपरेटर), अनुरुद्ध कुमार (पंप ऑपरेटर), ब्रह्मा देवी, प्रेमकुमारी, कुंजा सहित बड़ी संख्या में जल सहेलियाँ, विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जल संरक्षण और वृक्षारोपण एक-दूसरे के पूरक हैं। अमृत सरोवर और सार्वजनिक परिसरों में लगाए गए पौधे भविष्य में पर्यावरण संरक्षण, भूजल संवर्धन तथा ग्रामीण क्षेत्र की हरियाली बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अभियान के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प दोहराया।

Leave a comment

Recent posts