2800 किमी की उत्तराखंड पदयात्रा पूरी कर लौटे महंत रामेश्वर दास का होगा सम्मान

कुठौंदा धाम में 10 अगस्त को अभिवादन समारोह, डीएम-एसपी समेत जनप्रतिनिधि और पत्रकार होंगे शामिल

उरई (जालौन)। कुठौंदा धाम स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर के महंत श्री रामेश्वर दास जी महाराज के 2800 किलोमीटर की उत्तराखंड पदयात्रा पूर्ण कर वापस धाम लौटने के उपलक्ष्य में सोमवार, 10 अगस्त को अभिवादन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम कुठौंदा बंगरा, थाना रेंढ़र स्थित कुठौंदा धाम में सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

कार्यक्रम के संयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार रामनरेश द्विवेदी ने बताया कि महंत रामेश्वर दास जी महाराज द्वारा उत्तराखंड की 2800 किलोमीटर की पदयात्रा पूर्ण करने के बाद धाम वापसी पर उनके अभिनंदन एवं सम्मान के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, जिला पंचायत प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी तथा सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष महेश पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।

समारोह में पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार के.पी. सिंहदीपक अग्निहोत्रीअरविन्द द्विवेदीओमप्रकाश राठौरसुनीता द्विवेदीशालिग्राम पाण्डेयराम आसरे त्रिवेदीविष्णु बल्लभ चंसौलियाविनोद कुमार मिश्रासुधीर पाठक एवं अंजनी कुमार सोनी सहित अन्य पत्रकारों को भी सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक रामनरेश द्विवेदी ने श्रद्धालु भक्तों एवं क्षेत्रवासियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महंत रामेश्वर दास जी महाराज का अभिनंदन करने और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

Leave a comment