उरई। जनपद जालौन पुलिस ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के क्षेत्र में एक बार फिर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। अगस्त 2026 में उत्तर प्रदेश की रैंकिंग में जनपद जालौन को लगातार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि जनपद के 19 थानों में से 18 थानों ने भी प्रथम स्थान हासिल किया है।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व एवं सतत पर्यवेक्षण में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता के साथ अच्छा तालमेल एवं व्यवहार रखते हुए गुण-दोष के आधार पर जनशिकायतों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का निर्धारित समयावधि के भीतर निस्तारण किया जाना अनिवार्य है। प्राप्त शिकायतों की जांच संबंधित अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर प्रकरण की निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण जांच करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के माध्यम से की जाती है।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में शासन एवं पुलिस अधिकारियों के स्तर से प्राप्त संदर्भों का गंभीरता से परीक्षण कर उनका निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण कराया गया। इसी सतत प्रयास के परिणामस्वरूप अगस्त 2026 में जालौन जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ तथा 19 में से 18 थानों ने भी प्रथम स्थान हासिल किया।
जालौन पुलिस ने भविष्य में भी जनशिकायतों के प्रति इसी प्रकार पारदर्शी, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।






Leave a comment