सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया प्रसाद
उरई। अखिल भारतीय पांचाल महासभा समिति उरई के तत्वावधान में करमेर रोड स्थित मिनौरा की श्री पांचाल धर्मशाला में देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा का विधिविधान से पूजन किया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड का पाठ, हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में समिति के आचार्य सुखनंदन जी के मार्गदर्शन में भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन किया गया। श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का सामूहिक पाठ कर भगवान विश्वकर्मा से समाज और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। हवन में आहुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बनाया गया।
इस दौरान समिति के संस्थापक रमेश पांचाल, रामनरेश पांचाल, कोमेश पांचाल, सुनील पांचाल, बैनी प्रसाद पांचाल, रवि तीतरा, श्याम बाबू पांचाल, बिहारी पांचाल, भूप सिंह भप्पा, संतोष पांचाल, मनोज पांचाल, धर्मेंद्र पांचाल, शिवकुमार पांचाल, रामकुमार पांचाल, रामकरन पांचाल, ठाकुर दास सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।







Leave a comment