उरई। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बुढ़वा मंगल पर दो दिवसीय स्व. पं. महेश प्रसाद अवस्थी स्मृति दंगल घटिया वाले महावीर मैदान में होने जा रहा है जिसमें पूरे जिले से हजारों की संख्या में अखाड़ा प्रेमी दर्शकों के उमड़ने का अनुमान है।
दंगल समिति के अध्यक्ष सुशील अवस्थी एडवोकेट ने बताया कि 22 व 23 सितंबर को होने वाले इस दंगल में देश और प्रदेश के नामी पहलवानों की दुर्लभ कुश्तियां स्थानीय अखाड़ा प्रेमियों को देखने को मिलेगीं। दंगल का शुभारंभ 22 सितंबर को अपरान्ह 12 बजे सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा करेगें। उदघाटन समारोह की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद उरई के पूर्व अध्यक्ष विजय चौधरी करेगें। जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक डा. विनय कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होगें। समापन 23 सितंबर को अपरान्ह 3 बजे होगा। इस हेतु आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने के लिए प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। समापन समारोह की अध्यक्षता सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा करेगें। भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, विजय चौधरी, रामेंद्र सिंह सेंगर, नागेंद्र गुप्ता, उददयन पालीवाल, जगदीश तिवारी, बृजभूषण सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगें।
पत्रकार वार्ता में जय महावीर समिति के संरक्षक सुधीर अवस्थी, प्रबंधक नीरज पाठक, सचिव प्रमोद त्रिपाठी स्वागताध्यक्ष गिरीश अवस्थी और हरीकिशोर गुप्ता रिप्पू, प्रवक्ता जितेंद्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, उप प्रबंधक महेंद्र दीक्षित, उप सचिव दीपेंद्र सिंह सेंगर, कोषाध्यक्ष संजय व्यास उपस्थित रहे।

Leave a comment