उरई। खाना बनाते समय पास में खेल रहे बच्चे की बाॅल से कैरोसिन की शीशी जलते चूल्हे पर गिर जाने के कारण तेजी से भभकी आग में घिरी महिला बुरी तरह झुलस गई। यह नजारा देखकर पति उसे बचाने के लिए दौड़ा तो वह भी आग की चपेट में आ गया। महिला को 75 प्रतिशत से अधिक जल जाने की वजह से जिला अस्पताल से मडिकल काॅलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया।
जालौन थाने के धंतौली गांव में सोनल कुमार की पत्नी पूजा (20वर्ष) तिल के सूखे झाड़ सुलगा कर चूल्हा में खाना पका रही थी। पास मे उसका दो वर्ष का बच्चा खेल रहा था। जिसने दूर से बाॅल उछाली जो मिटटी से भरी बोतल में लगी और बोतल पलटकर चूल्हे में गिर पड़ी। अचानक मिटटी का तेल पड़ जाने से चूल्हा तेजी से भभका और पूजा अपने आप को संभाल पाती इसके पहले ही आग की लपटों ने उसे घेर लिया। उसकी चींख सुनकर पति सोनल दौड़ा तो वह भी उसे बचाते-बचाते झुलस गया। सोनल और पूजा की शादी सन् 2012 में हुई थी। फिलहाल पूजा का मेडिकल काॅलेज झांसी में उपचार चल रहा है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जबकि सोनल की स्थिति में उपचार के बाद सुधार आया है।






Leave a comment