cropped-cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n31.jpgउरई। हादसे में घायल लावारिस व्यक्ति को जिला अस्पताल लेकर आये सिपाही ने उसे झांसी मेडिकल काॅलेज रेफर किये जाने पर उसके साथ जाने से मना कर दिया। जिससे उसे भगवान भरोसे झांसी रवाना कर दिया गया। पुलिस कर्मी के इस संवेदनहीन व्यवहार की सभी लोग आलोचना कर रहे हैं।
कांस्टेबिल 933 कैलाश बाबू को उक्त व्यक्ति खून से लथपथ हालत में सड़क पर मिला था। चोटों के कारण घायल संज्ञा शून्य था। फर्ज की पुकार पर कैलाश ने पहले संजीदगी दिखाई और उसे जिला अस्पताल लाया लेकिन जब डाॅक्टरों ने हालत जटिल होने की वजह से उसे मेडिकल काॅलेज झांसी रेफर करने का फैसला लिया तो कैलाश की मानवता ठंडी पड़ गई और उसने घायल के साथ जाने से इंकार कर दिया। संगीन स्थिति की वजह से घायल को अकेले भेजने में रिस्क था लेकिन कैलाश की हठधर्मिता की वजह से डाॅक्टरों को मजबूरी में उसे अकेले ही रेफर करना पड़ा।

Leave a comment