माधौगढ़-उरई। तहसील के पास हरौली के प्रधान बब्लू के आवास पर समाजवादी पार्टी की बैठक हुई जिसमें अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत सदस्य दीपराज सिंह गुर्जर ने कहा कि पार्टी ने क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव के लिए सोनिया राठौर को उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया है। जिनको निर्वाचित कराना क्षेत्र के प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता की अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी के कार्यकर्ता इस लक्ष्य को पूरा करने में कोई कोताही नही बरतेंगे।
दीपराज गुर्जर ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी को पूरे प्रदेश में विकास के पर्याय के रूप में देखा जा रहा है। इस कारण लोकतंत्र की निचली इकाईयों तक समाजवादी पार्टी की बागडोर कायम होना जरूरी है ताकि विकास की किरणों का प्रकाश गांव-गांव में नजर आये। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रत्याशी के चयन में लोगों की इस अर्हता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। माधौगढ़ क्षेत्र में सोनिया राठौर से बेहतर कोई दूसरा प्रत्याशी नही हो सकता था।
कार्यक्रम का संचालन समरजीत सिंह ने किया। समरजीत सिंह यादव, अमर सिंह मास्टर, बब्लू प्रधान हरौली, छोटे प्रधान डिकोली, ब्रजभान गुर्जर, विक्रम नुनायचा, मुखिया नुनायचा, अवधेश चैहान, राजीव चिरा और दीपू सेंगर भी बैठक में मौजूद रहे।






Leave a comment