0 किसानों की समस्याओं को लेकर अपना दल का प्रदर्शन
02orai02उरई। अपना दल के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज कलैक्ट्रेट में किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश के विभिन्न विभागों में एससी, एसटी तथा ओबीसी के आरक्षित रिक्त पदों की बैकलाॅक के जरिये पूर्ति करने की मांग की।
अपना दल के नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव पटेल के नेतृत्व में आये पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की उपेक्षा कर रही है। जिसका सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि अभी तक जिले में अतिवृष्टि एव सूखे से प्रभावित सभी किसानों को राहत राशि की चेक नही मिल पाई है। उन्होंने गन्ना मिलों पर किसानो का एक हजार रुपये करोड़ रुपये का बकाया भुगतान तत्काल करने की मांग भी की।
अपना दल ने कहा कि गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 4 सौ रुपये प्रति कुतंल किया जाये तांकि किसानों को अपनी मेहनत और लागत का वांछित फल मिल सके। अन्ना जानवरों को रोक लगाने और प्रत्येक गांव में अन्ना जानवरों को बंद करने के लिए गौशाला के निर्माण की मांग भी उन्होंने की। राजेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, नृपत सिंह सुढ़ार, सुनील कुमार आदि भी ज्ञापन देने वालों में शामिल थे।

Leave a comment