02orai09उरई। दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका शोभा सिंह ने उन्हें हिंदुओं पर हो रहे जुल्मों का विरोध करने की वजह से 12 घंटे तक अनधिकृत रूप से हिरासत में रखने पर उग्र आक्रोश प्रदर्शित किया है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण के मामले में आरोपियों का बचाव कर बजरंग दल के जिला संयोजक अखिलेश डीहा और उनके साथियों पर जो जुल्म किये जा रहे हैं उनसे नादिरशाही भी मात हो गई है। उन्होंने कहा कि अब याचना नही रण होगा। संघर्ष महा भीषण होगा क्योंकि जिंदा कौमे पांच साल तक इंतजार नही करतीं। हिंदू अपना स्वाभिमान बचाने के लिए अनिश्चित कालीन आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे।
दुर्गा वाहिनी की संयोजिका शोभा सिंह ने कह कि हम अपने धर्म की आन-बान-शान के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। हिंदू समाज आज अपने को असहज महसूस कर रहा है। हम महिलाएं गांव व शहर में गौवंश को रोटी देने के बाद ही खाना खाते हैं। लेकिन आज परिस्थितियां ऐसी हैं कि लावारिस गौवंशों को पकड़कर उनकी हत्या की जा रही है। जिसकी मिसाल 110 गायों को मोहारी गांव में काटा जाना है। इसका विरोध करने की वजह से बजरंगियों के घरों पर आतंकवादियों की तरह छापे डाले जा रहे हैं और उन पर झूठे मुकदमे लादे जा रहे हैं। यह सब हिंदू समाज की सहन शक्ति से ऊपर हो गया है। हम लोग अब प्रशासन से दो-दो हाथ करके उसे सबक सिखाने का काम करेंगे।

Leave a comment