उरई। इलाहाबाद-झांसी स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी ने झांसी पाॅलीटैक्निक के प्राधानाचार्य डाॅ. आरपी निरंजन की पत्नी रमा निरंजन को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इसके बाद यहां राजनैतिक हलचेल तेज हो गई हैं। रमा निरंजन की प्रत्याशिता की घोषणा को अप्रत्याशित माना जा रहा है। इसी बीच उनके नाम की घोषणा के पहले पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी को सपा के मुखिया मुलायम सिंह ने दिल्ली तलब किया था और उन्हें उनकी जीत सुनिश्चित करने का पूरा दायित्व सौंपा है।







Leave a comment