cropped-cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n31.jpgउरई। बाइक चोर गिरोह शहर में फिर से सक्रिय हो गये है जिससे वाहन स्वामियों में बैचेनी बढ़ रही है।
ताजा घटना में मोहल्ला हजारी पुरा निवासी शैलेंद्र कुमार की मोटर साइकिल यूपी 92 बी 8755 अज्ञात चोर उठाकर ले गये। काफी तलाशने के बावजूद जब बाइक का पता नही चला तो शैलेंद्र कुमार ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस उपनिरीक्षक सत्तार बेग को मामले की जांच सौपी गई है।
एक अन्य घटना में मोहल्ला सुशील नगर के पास टीवी टावर से अज्ञात चोर बैटरी उठा ले गये। यूपी स्टेट सर्किल प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर सिद्धार्थ सिंह ने इसे लेकर कोतवाली में रिपोर्ट अंकित करा दी है।

Leave a comment