उरई। उ.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स की लंबित समस्याओं पर गठित शासन की उच्चस्तरीय समिति की संस्तुतियों के लागू न किये जाने के कारण घोषित संघर्ष कार्यक्रम के प्रथम चरण में दिनांक 18 जनवरी 2016 से 28 जनवरी 2016 तक विभिन्न कार्यालयों में गेट मीटिंग करके जनजागरण किया गया था। उसी आंदोलन के द्वितीय चरण में केंद्रीय निर्देशानुसार दो दिवसीय धरना जिला कलैक्ट्रेट में आयोजित किया गया। इसमें आज इं. राजवीर सिंह (चेयरमेन संघर्ष कार्यक्रम), इं. आरसी पस्तौर (जनपद अध्यक्ष महासंघ), इं. आरके यादव (जनपद अध्यक्ष विद्युत), इं. वीरसिंह यादव (मण्डल अध्यक्ष आरईडी), इं. केपी मिश्रा (जनपद अध्यक्ष लोनिवि), इं. जनार्दन राजपूत (जनपद अध्यक्ष सिचाई विभाग), इं. पीके कश्यप (जनपद अध्यक्ष आरईडी), इं. सतीश कुमार वर्मा (संगठन सचिव डि.इ. महासंघ झांसी मण्डल झांसी), इं. शत्रुघन सिंह (जनपद अध्यक्ष जल निगम), इं. एससी राजपूत (संरक्षण डि.इं. महासंघ), इं. सुशील कुमार (जिला पंचायत), इं. महेश कुमार पांडेय (आरईडी) एवं इं. मु. शफीउल्ला (मण्डलीय उपाध्यक्ष डि.इं. संघ लोनिवि), इं. राजीव गोयल (जिला रक्तदान प्रभारी), इं. प्रशान्त सक्सेना (जिला सचिव महासंघ), इं. सरिता सिंह (वित्त सचिव आरईडी), इं. वर्षा वर्मा (आरईडी) आदि के द्वारा अपने-अपने विचार प्रकट किये गये।
धरना स्थल पर इं. पीसी यादव, इं. राकेश प्रजापति (आरईडी), इं. पैश्वनी राम, इं. संजीव प्रभाकर, इं. बीके चैधरी, इं. सुमित साहू (विद्युत), इं. देवीदयाल (लोनिवि), इं. राघवेंद्र सैन (जल निगम), इं. हिमांशु सेंगर (जल निगम), इं. शिवम कुमार (जल निगम) सहित सैकड़ों की संख्या में जूनियर इंजीनियर्स उपस्थित रहे।







Leave a comment