उरई। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राजेश कुमार वर्मा के द्वारा जारी आदेश दिनांक 1 फरवरी के क्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के तहत जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह भाटिया के नेतृत्व में शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण हेतु मिला।
जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह भाटिया के मांग पत्र पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने बताया कि जूनियर के गणित विज्ञान के 122 अध्यापकों का सत्यापन तथा प्राथमिक विद्यालय में नवीन नियुक्त 40 अध्यापकों का सत्यापन आ चुका है। इनके जनवरी माह में ही वेतन लगाने का आदेश जारी हो चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि 31 मार्च को सेवानिवृत्त हाने शिक्षकों की पत्रावलियां संबंधित विकास खण्ड कार्यालय पर 20 फरवरी तक सभी शिक्षक जमा कर दें जिसमें पेंशन स्वीकृत समय रहते की जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि जिन शिक्षकों के वेतन रुके है उनकी पत्रावलियां प्राप्त होते ही शीघ्र वेतन बहाल कर दिये जायेगें तथा नवनियुक्त अध्यापकों की सेवा पुस्तिकायें 15 फरवरी तक सूचि बना दी जायेगी तथा समस्त खण्ड शिक्षाधिकारी से प्रमाण पत्र लिया जायेगा कि किसी की भी सेवा पंजिका बाकी नही है तथा प्रत्येक शिक्षक को संबंधित ब्लाॅक के बिल लिपिक से आय विवरण प्राप्त करा दिया जायेगा। दिनांक 8 फरवरी तक तथा समस्त शिक्षकों की जीपीएफ पास बुके बिल लिपिक 20 फरवरी तक बनाकर वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिये जायें।
प्रतिनिधि मंडल में जिला मंत्री संजय दुबे, नरेश निरंजन, अनुराग मिश्रा, युद्धवीर कंथरिया, अरुण निरंजन, जितेंद्र निरंजन, राममोहन बाजपेयी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।







Leave a comment