उरई। अवैध असलहों के जरिये डकैती और लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है।
एट थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके इलाके मे नरेंद्र उर्फ करने नाई निवासी मोहल्ला राजेंद्र नगर उरई अपने साथियों के साथ दहशत फैलाये हुए था। उसने अवैध असलहों की नोक पर डकैती और लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया। इस गिरोह को छिन्न-भिन्न करने के लिए सीओ कोंच के आदेश पर चिन्हित बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर दी गई है।







Leave a comment