उरई। ब्लाॅक प्रमुख चुनाव के नामांकन खरीदने के अंतिम दिन जालौन ब्लाॅक में मात्र एक पर्चा तिलक चंद्र ने खरीदा जिससे उनके निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। तिलक चंद्र जालौन नगर पालिका के अध्यक्ष और सपा नेता गुलाब सिंह जाटव के पुत्र हैं। इसी तरह डकोर ब्लाॅक में भी अकेले तेजपाल सिंह यादव ने पर्चा खरीदा है। जिससे उनका भी निर्विरोध निर्वाचन तय है। तेजपाल सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव के पुत्र हैं।
जिला पंचायत चुनाव की तरह ही क्षेत्र पंचायत चुनाव मे भी समाजवादी पार्टी का दबदबा साफ नजर आ रहा है। सपा के दिग्गज नेताओं के परिवारी जन जहां हाथ आजमा रहे है वहां विपक्षियों को उनके सामने खड़े होने के लिए उम्मीदवार तक नही मिल रहे। जिससे विधानसभा चुनाव को लेकर उनके बड़बोले दावों का खोखलापन तो उजागर हो ही रहा है। उनकी दयनीय राजनैतिक स्थिति भी उजागर हो रही है।
इस धमाचैकड़ी में शिशुपाल सिंह के सुपुत्र और गुलाब सिंह के भाई का निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हो गया है। जबकि कुठौंद में घमासान की स्थिति है। शिशुपाल सिंह के नजदीकी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम यादव की पत्नी पुष्पा यादव कुठौंद से उम्मीदवार हैं। जिन्होंने आज दो सैट पर्चें खरीदे जबकि उनके मुकाबले के लिए नीलम यादव पत्नी भानुप्रताप यादव ने भी पर्चा खरीदा है। उधर कदौरा ब्लाॅक में चार लोगों ने पर्चे खरीदे। जिनमें विजय कुमार, नरेंद्र कुमार, अनिल कुमार व नैन कुंवर शामिल हैं।







Leave a comment