Milky_way_broken_European (1)उरई। बंगरा रोड पर पिकप की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गयी। इस मामले में मृतक के मामा ने अज्ञात पिकप चालक के खिलाफ जालौन कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
बंगरा रोड पर ग्राम बंगरा निवासी हिम्मत सिंह (20वर्ष) की मोटर साइकिल यूपी 92 एम 4874 में तेजी से आ रही पिकप यूपी 92 टी 6437 ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हिम्मत सिंह के मौके पर ही प्राण पखेरू उड़ गये। इस बीच पिकप चालक भाग निकला। बाद में रेढ़र थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोवरधनपुरा निवासी मृतक के मामा कमलेश ने अज्ञात पिकप चालक के खिलाफ मुकदमा लिखा दिया है।

Leave a comment