0 प्रेमी, उसके पिता, चाचा व भाई पर मुकदमा
Milky_way_broken_European (1)उरई। युवती को प्रेम जाल में फंसाकर पहले उसका शारीरिक शोषण किया इसके बाद जब शादी का वायदा पूरा करने का दबाव युवती डालने लगी तो वेबफा प्रेमी ने दहेज मांगकर अपना असली रूप दिखा दिया। युवती के जीजा ने इस मामले में आरोपी उसके पिता, चाचा व भाई के खिलाफ धोखाधड़ी और दहेज अधिनियम का मुकदमा दर्ज करा दिया है।
कालपी के मोहल्ला कागजीपुरा निवासी 20 वर्षीय युवती के साथ आटा थाना क्षेत्र के ग्राम बारा निवासी नरेंद्र कुमार का प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा था। शादी का पूरा भरोसा होने की वजह से नरेंद्र युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने में भी सफल हो गया। इस बीच वह किसी न किसी बहाने से शादी के वायदे को अंजाम तक पहुंचाने से बचता रहा। बाद में जब युवती को समझ में आया कि उसके साथ झांसेबाजी हो रही है तो उसने परिजनों को बात बताई। इस पर उसके जीजा ने नरेंद्र से बात की तो उसने लंबे-चैड़े दहेज के लिए मुंह खोल दिया। जीजा ने नरेंद्र को समझाने की काफी कोशिश की पर जब वह नही पसीजा तो कोतवाली कालपी में नरेंद्र उसके पिता घूरन प्रसाद, चाचा अशर्फी लाल और भाई कमलेश कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 417, 420 व 506 और दहेज अधिनियम की धारा 3/4 का मुकदमा पंजीकृत करा दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment