उरई। कैलिया थाना क्षेत्र में लूट की ताबड़तोड़ वारदातों से समूचा इलाका थर्रा उठा है। पुलिस भी इन घटनाओं से सकते मे है जबकि जनजीवन असुरक्षा की भावना से घिर गया है।
मध्यप्रदेश की सीमा से लगे कैलिया के दुर्गम क्षेत्र को वैसे भी क्राइम प्रोन माना जाता है लेकिन कुछ समय से यहा स्थिति नियंत्रित थी। लेकिन पंचायत चुनाव समाप्त होने और सूखे के कारण काम की कमी के चलते आपराधिक प्रकृति के तत्वों ने अपने हाथ आजमाने शुरू कर दिये हैं। इस क्रम में ग्राम खुटैला में सुंदर पाल को तीन लोगों ने तमंचा दिखाकर लूट लिया। आरोपी उनकी जेब से 55 सौ रुपये नगद व गले से सोने की चेन छीन ले गये। बाद में पीड़ित सुंदर पाल ने हरनारायण निवासी पीपरी, विजय सिंह निवासी कैलिया और अमर सिंह निवासी सलैइया घाट के खिलाफ नामजद मुकदमा कायम करा दिया है।
दूसरी घटना ग्राम कूढ़ा मे हुई। जहां बरहल निवासी श्याम बिहारी जाटव को घेरकर उन्हीं के गांव के तीन लोगों ने पचास हजार रुपये नगद व सोने की अंगूठी छीन ली। इस मामले में अवधेश सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।







Leave a comment