Untitled_0019 007_0001उरई। जनपद में ब्लाक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दिन माधौगढ़ में अधिकारियों के सामने ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन करने आए बीडीसी अकल राजपूत का नामांकन पत्र प्रतिद्वंदी उम्मीदवार के समर्थकों ने फाड़ डाला और अकल के साथ जमकर बदसलूकी की। हालांकि अकल के प्रस्तावक व अनुमोदक के ब्लाक की दीवार कंूदकर नामांकन कक्ष में पहुंच जाने के बाद अकल का दूसरा सेट दाखिल हो गया। इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी रामगणेश ने कहा कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विदित हो कि माधौगढ़ विकास खंड से गुरुवार को सपा प्रत्याशी सोनिया राठौर के साथ ही अकल राजपूत, अनिल याज्ञिक व राघवेन्द्र ने नामांकन पत्र खरीदा। इसके बाद अकल राजपूत आज अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंच गए वहां कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनका पर्चा छीन कर फाड़ डाला। इस बीच अकल के प्रस्तावक मथुरा पाल व अनुमोदक योगेन्द्र प्रातप ब्लाक परिसर की दीवार कूद कर नामांकन कक्ष में आरओ राजेश कुमार वर्मा के सामने पहुंच गए और दूसरा सेट उन्हें दिया। जिसके बाद अकल का पर्चा दाखिल हो सका। इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी रामगणेश ने बताया कि पूरे प्रकरण जानकार हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई होगी। उधर, नदीगांव में नामांकन के लिए ब्लाक परिसर में चैपहिया वाहन ले जाने को लेकर सपा समर्थकों व निर्दल प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जमकर नोकझोंक हुई, लेकिन उस समय ही जिला निर्वाचन अधिकारी राम गणेश व पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची के मौके पर पहुंच जाने से मामला निपट गया।

Leave a comment