Milky_way_broken_European (1)उरई। कालपी थाना क्षेत्र में ग्राम बरखेरा के पास गुरुवार रात बाइक और ट्रक में भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार दोनों युवक ट्रक के पहियों के नीचे आ गए और उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक का चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्राम जोल्हूपुर निवासी शिवा सविता (21) पुत्र रामबाबू व संतोष सविता (24) पुत्र मुक्का सविता गुरुवार रात 11 बजे के आसपास कदौरा से लौट रहे थे। जैसे ही बाइक बरखेरा गांव से पास पहुंची। सामने आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों युवक बाइक समेत उछलकर सड़क पर गिर गए। ट्रक का पहिया ऊपर से गुजर जाने के कारण मोटरसाइकिल चकनाचूर हो गई। गंभीर चोट लगने के कारण दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक का चालक गाड़ी छोड़कर वहां से भाग गया। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। मृतकों के शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे। ट्रक को जब्त कर पुलिस ने चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह का कहना है कि हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रक के चालक जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a comment