0 कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय के प्रबंध तंत्र का फूंका पुतला
उरई। शिक्षा के व्यवसायीकरण और महाविद्यालय के प्रबंध तंत्र की मनमानी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वैनर तले दर्जनों छात्रों ने कस्तूरी देवी आदर्श महाविद्यालय के भ्रष्ट प्रबंध तंत्र का पुतला फूंका और प्रबंध तंत्र की मनमानी पर रोक लगाये जाने हेतु नगर मजिस्ट्रेट पीके सक्सेना को ज्ञापन सौंपा।
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता कपिल तोमर के नेतृत्व में आदर्श महाविद्यालय के भ्रष्ट प्रबंध तंत्र का पुतला कलैक्ट्रेट गेट पर फूंकने के दौरान छात्रों ने प्रबंध तंत्र के खिलाफ जोशीले तरीके से नारेबाजी की और विरोध दर्शाते हुए विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री अजय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ही एक ऐसा संगठन है जो छात्र हित की बात करता है। आदर्श महाविद्यालय में एक भी दिन कक्षाएं नियमित रूप से नही चलती हैं और जब परीक्षाओं का समय आ जाता है तो महाविद्यालय के प्रबंध तंत्र के इशारे पर विद्यालय में 700 से 1000 रुपये तक की वसूली करके पास करने का पूरा ठेका लिया जाता है। विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश मंत्री प्रशांत ने कहा कि इस विद्यालय में पढ़ाई तो होती नही बस छात्रों से वसूली विभिन्न-विभिन्न मदों के लिए बराबर की जाती रहती है। पुतला फूंकने के दौरान राजा चैहान, अर्पण शुक्ला, गौरव दुबे ने कहा कि यह समस्या केवल आदर्श महाविद्यालय में ही नही बल्कि अधिकांश जगह है। अगर महाविद्यालयों में छात्रों का शोषण पर रोक न लगी तो सभी विद्यालयों के छात्र एक जन आदोंलन करने का भी बाध्य हो सकते हैं। इस मौके पर दीपराज दुबे, अभय प्रताप सिंह, सुरेंद्र चैहान, अंकित यादव, दीपक परिहार, रोहित राठौर, शिवम गुप्ता, आशू विश्वकर्मा, विशाल सेंगर, अभिषेक राजपूत सहित कई छात्र उपस्थित रहे।







Leave a comment