उरई। गहोई सेवा मंडल की कार्यकारिणी की बैठक डाॅ. दिलीप सेठ की अध्यक्षता मे गहोई धर्मशाला गोपाल गंज में सम्पन्न हुई। जिसमें गहोई सेवा मंडल के तीन वर्षीय चुनाव पर चर्चा की गई।
बैठक में सभी कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से मतदाता बनने की सदस्यता ली। जिसकी अंतिम तिथि 15 फरवरी घोषित की गई। बैठक में यह भी चर्चा की गई कि गहोई समाज का कोई भी व्यक्ति जो चुनाव प्रक्रिया में भागीदारी करना चाहे वह मतदाता बन सकता है। उसे इसके लिए सबसे पहले सदस्यता शुल्क जमा करके सदस्य बनना पड़ेगा। साथ ही बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ. केपी गुप्ता ने कहा कि 15 फरवरी के बाद बने सदस्य मतदाता प्रक्रिया में भाग नही ले सकेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी नरसिंह दास, संजय रावत, अरुण कंथरिया ने चुनाव को पारदर्शी बनाने के लिए अपने-अपने विचार भी रखे और कहा कि 20 फरवरी को आयोजित होने वाली बैठक में मतदान एवं नामांकन आदि चुनाव प्रक्रिया की तिथि घोषित कर दी जायेगी। बैठक में भूपेंद्र कंथरिया, संजय कुरेले, अरुण छिरौल्या, मनोज गेड़ा, शिवकुमार कुरेले, डाॅ. संतोष खरया, अमित लालू, रामजी परिहार, आदि उपस्थित रहे।







Leave a comment