0 कानूनी अधिकारों की रखें पूरी जानकारी
0 मेंहदी से पहले कानून की किताब खरीदें बहनें
05orai0105orai02 उरई। नारी शक्ति को उनके हक सम्मान और स्वाभिमान के लिए सदैव सशक्त रखने वाली एवं बी अवेयर की संस्थापिका अपर्णा यादव ने आज यहां टाउनहाल ग्राउण्ड उरई में महिलाओं एवं छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है।
उन्होने कहा कि महिलाओं के बिना संसार की कल्पना ही नहीं की जा सकती। वी अवेयर की संस्थापिका ने कहा कि पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को भोग विलास की वस्तु समझा जाता रहा है। यह बात नारी शक्ति के हित में नहीं है। एक पिता-भाई, पति, नारी की ही कोख से उत्पन्न होता है कि पुरुष को पैदा करने वाली नारी ही होती है।
दीदी अपर्णा यादव ने कहा कि नारी खुद को कमजोर न समझे और मजबूत इरादों के साथ काम करें। उन्होने कहा कि नारी केवल योग विलास के लिए नहीं बल्कि नर को शक्ति देने के लिए होती है। दीदी अपर्णा ने कहा कि घटते लिंगानुपात के लिए जितने पुरुष जिम्मेदार हैं उससे कहीं ज्यादा हम महिलाएं जिम्मेदार है। उन्होने कहा कि हमारी बहनें मेंहदी के कोन खरीदने के बजाय कानून की किताब खरीद कर पढ़े। जिससे उन्हें पता चल सके कि उन्हें कानून में क्या-क्या हक मिला हुआ है।
वी-अवेयर की संस्थापिका दीदी अपर्णा यादव ने कहा कि समाज में कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा एक अभिशाप है। इसके खिलाफ हम सबको एकजुट होकर लड़ना पड़ेगा। उन्होने कहा कि निभर्या रेप कानून (एण्टी रेप ला 2012) को आप सभी लोग अच्छी तरह से पढ़ लें। इससे आपको यह जानकारी हो जायेगी कि अगर कोई आपका पीछा करता है या लगातार घूरता है तो उसे कितने साल की कैद होगी
इससे पहले वी-अवेयर नैश की ताहिरा हसन ने कहा कि दहेज प्रथा पर रोक लगनी चाहिए। यह एक घटिया सामाजिक कुरीति है। उन्होने कहा कि वतर्मान में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है जबकि इसे बढ़ाकर 50 फीसदी किया जाना चाहिए जिससे महिलाओं और पुरुषों को समान अधिकार मार सके। कायर्क्रम में मिर्जा साबिर बेग, उनकी पुत्री शालिनी शगुप्ता ने अपने गीत-संगीत से पूरे समारोह का मनमोह लिया। शायर साबिर बेग ने अपर्णा दीदी के गीत इस तरह गुन-गुनाया ….आयी है अपर्णा दीदी बुन्देलों की धरा पर है।। हम करते हैं इनका स्वागत पलकें सभी बिछाकर…। रामजी लाल पाण्डेय बालिका इंटर कालेज की छात्रा शिवानी तिवारी ने अपनी मार्मिक प्रस्तुति ने कहा कि माताओं अपनी कोख में पलने वाली बेटियों को न मारने की शपथ लेना चाहिए, चूंकि मां ही इस दुनिया में ईश्वर का अवतार है। ईश्वर ही अपने बच्चों के साथ अर्थ की जगह अनर्थ करने लग जायेगा तो फिर इस श्रृष्टि विनाश होना निश्चित है। कायर्क्रम का संचालन आशीष तिवारी ने किया।
वी अवेयर संस्था प्रदेश प्रभारी मान सिंह यादव, बुन्देलखण्ड प्रभारी अनुज श्रीवास्तव, कायर्क्रम संयोजक अनिल गौर, आशीष तिवारी आदि मौजूद रहे। इस कायर्क्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं, युवतियों, स्कूली छात्राओं व पुरुषों द्वारा सहभागिता की।

Leave a comment