उरई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष शीलकुमार दूरवार ने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि 23 फरवरी से राज्य कर्मचारियों की महा हड़ताल लंबित पड़ी समस्याओं एवं सरकार द्वारा की गई वादा खिलाफी के विरोध में शुरू की जानी है। जिसकों सफल बनाने के लिए 7 फरवरी को आवश्यक बैठक परिषद के कार्यालय विकास भवन में आयोजित की जायेगी। जिसमें कर्मचारियों द्वारा की जाने वाली हड़ताल की रणनीति को लेकर रूपरेखा बनाने में विचार विमर्श होगा।







Leave a comment