Milky_way_broken_European (1)उरई। दयानंद वैदिक महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में मनोविज्ञान परिषद के तत्वावधान में एक तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. तारेश भाटिया जी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. गिरीश श्रीवास्तव ने की।
कार्यक्रम के दौरान कई प्रतियोगियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले छात्रों द्वारा विभिन्न तात्कालिक विषयों पर अपना विचार व्यक्त किया गया। अंत में डाॅ. गिरीश श्रीवास्तव ने परिणामों की घोषणा की जिसमें एम.ए. फाइनल की छात्रा आरती शर्मा प्रथम, अभिषेक पाठक एमए फाइनल द्वितीय एवं शैलेंद्र सिंह व मलखान सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए डाॅ. तारेश भाटिया ने कहा कि सभी प्रतियोगियों ने अपनी क्षमतानुसार अच्छा प्रदर्शन किया एवं आगे भी ऐसे ही निरंतर प्रगति करते हुए अपने काॅलेज का नाम रोशन करने हेतु शुभकामनाएं दी।
छात्रों को संबोधित करते हुए डाॅ. गिरीश श्रीवास्तव ने कहा कि आप सभी छात्र हर प्रतियोगिता में अपने आप को प्रस्तुत करने का प्रयास करें और जब प्रयास करेंगे तो आप निश्चित ही सफल होगें और जीवन में अपने आप को एक बेहतर मुकाम तक ले जायेगें।
इस मौके पर पूजा कुमार, प्रिया तिवारी, सोनम राठौर, शैलेंद्र जालौन, सुग्रीव कुमार, वंदना वर्मा, एश्वर्या सिंह, प्रियंका, संजय, प्रवीण द्विवेदी, मुकुट श्रीवास्तव, अंजुलिका बौद्ध आदि दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a comment