Milky_way_broken_European (1)उरई। उ.प्र. प्रधानाचार्य परिषद जनपद जालौन की एक बैठक प्रादेशिक उपाध्यक्ष बृजबल्लभ सेंगर की अध्यक्षता में डाॅ. आनंद गुप्ता के आवास पर सम्पन्न हुई। जिसमें परिषद के जिलाध्यक्ष डाॅ. रविशंकर अग्रवाल के ज्येष्ठ भ्राता डाॅ. वेदप्रकाश अग्रवाल पूर्व प्राचार्य टीचर्स ट्रेनिंग काॅलेज सीतापुर के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।
बैठक में डाॅ. सुरेंद्र प्रसाद कुलश्रेष्ठ ने बताया कि डाॅ. वेद अग्रवाल अत्यंत मृदभाषी एवं जाने माने शिक्षाविद् थे। जिन्होंने बुंदेलखंड की शिक्षा पर कई शोध ग्रंथ लिखे। बुंदेलखंड में शिक्षा के क्षेत्र के प्रथम डी.लिट की उपाधि प्राप्त कर डाॅ. अग्रवाल ने जनपद का नाम गौरवान्वित किया था।
बैठक में उपस्थित प्रधानाचार्य डाॅ. राकेश निरंजन, डाॅ. धर्मेंद्र मिश्रा, रामकिशोर द्विवेदी, जगदीश शुक्ला, प्रदीप गुप्ता, सुरेंद्र गुर्जर, डाॅ. रवि राठौर, डाॅ. आनंद गुप्ता, डाॅ. सुरेंद्र कुलश्रेष्ठ, डाॅ. नत्थू सिंह, डाॅ. प्रवीण पांडे, चतुर सिंह निरंजन, नुजहत जहां, मनीष दुबे, रामकुमार निरंजन सहित जनपद के तमाम प्रधानाचार्यों ने शिक्षाविद् डाॅ. वेद प्रकाश अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति एवं समस्त परिवार को धैर्य प्रदान हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a comment