उरई। विकास भवन स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यालय में संगठन की बैठक अध्यक्ष रामप्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसका संचालन जिला मंत्री हरीश कुमार राठौर ने किया। बैठक में 23 फरवरी से होने वाली हड़ताल की तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक को बेतवा नहर प्रथम इकाई के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय हृदय नारायण राजपूत, रेखा जाटव, जय नारायण सेन, नागिंद्री देवी, रामनंदनी, रमेश फौजी, शब्बीर खां, दिनेश सेंगर, प्रबल प्रताप सिंह, रणवीर सीसोंदिया, शत्रुघन सिंह, रामबिहारी वर्मा, जाहर सिंह, राकेश यादव, शैलेष निरंजन आदि कर्मचारी नेताओं ने संबोधन किया। इसमें हड़ताल के लिए जन संपर्क व ब्लाॅक स्तरीय गेट मीटिंगों के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर तिथियों की घोषणा की गई।







Leave a comment