07orai05उरई। बार संघ के चुनाव की शनिवार को देर रात संपन्न हुई मतगणना में परिणामों की घोषणा के मुताबिक नये सत्र के लिए महेश दुबे को अध्यक्ष और बृजबिहारी गुप्ता को महामंत्री घोषित किया गया।
अध्यक्ष पद के लिए चतुष्कोणीय मुकाबला था। जिसमें मुख्य मुकाबला महेश दुबे और देवेंद्र सिंह तोमर के बीच हुआ। विजय पाल सिंह तीसरे स्थान पर और अनूप द्विवेदी चैथे स्थान पर रहे। महामंत्री पद पर बृजबिहारी गुप्ता को मुख्य टक्कर नवीन श्रीवास्तव ने दी। महेंद्र विक्रम सिंह तीसरे स्थान पर रहे। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र त्रिपाठी निर्वाचित हुए उनके बाद वरीयता क्रम में इंद्रजीत सिंह आईजे शशांक श्रीवास्तव और रामजी शाक्य रहे। संयुक्त सचिव के तीन पदों के लिए छह प्रत्याशी मैदान में थे। जिनमें मारूती नंदन गुप्ता, राघवेंद्र सिंह और उमेश मिश्रा को निर्वाचित किया गया। रामशंकर वर्मा, लाखन सिंह यादव व सुनील कुमार यादव को पराजय का मुंह देखना पड़ा। कोषाध्यक्ष पद पर हेंमत द्विवेदी को सफलता मिली। दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः विनोद गुप्ता व जगदीश याज्ञिक रहे। कलैक्ट्रेट इंचार्ज पद पर शिवाकांत पाठक, जगदंबा श्रीवास्तव को पराजित कर निर्वाचित हुए। शिवकांत पाठक की जीत सभी पदाधिकारियों में सबसे बड़ी रही।

Leave a comment