Milky_way_broken_European (1)जालौन-उरई। अलग-अलग हुई दुर्घटनाओं में कोतवाली में तैनात दो सब इंस्पेक्टर घायल हो गए। जिनमें एक की हालत गंभीर है।
स्थानीय कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर मोहित द्विवेदी शनिवार की रात्रि औरैया रोड पर सरकारी जीप से गश्त के लिए जा रहे थे। तभी अचानक सामने आए ट्रक को बचाने के लिए जीप चालक ने गाड़ी को मोड़ दिया। जिससे लगे झटके से जीप में बैठे सब इंस्पेक्टर के जीप के नीचे गिर जाने से वह घायल हो गए।
उधर, एक अन्य दुर्घटना में कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर विनय साहू बाइक से दबिश के लिए माधौगढ़ की ओर जा रहे थे। तभी ग्राम बंगरा के पास अचानक सामने आए जानवर को बचाने के चक्कर में वह बाइक समेत रोड पर गिर पड़े। जिससे उन्हें काफी गंभीर चोटें आईं हैं। घटना के बाद उनके साथ गए हमराहियों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Leave a comment