Milky_way_broken_European (1)कोंच-उरई। वाह! री पुलिस, जनता लुटे या पिटे कागजों में अपराधों का ग्राफ नीचे रहना चाहिये। बीती 5-6 फरवरी की रात गुरावती गांव में अज्ञात चोर एक घर के कुंडे काट कर लाखों के नगदी गहने पार कर ले गये, पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद माना है कि चोरी हुई है लेकिन एफआईआर दर्ज फिर भी नहीं की गई।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुरावती में गुजरी 5ध्6 फरवरी की रात चोरों ने बहुत ही दुस्साहसिक तरीके से दो घरों में धावा बोला और लाखों का माल पार कर ले गये। ग्रामीण अनुरूद्ध दुवे ने कोतवाली में 6 फरवरी को तहरीर देकर बताया कि रात में अज्ञात चोर उसके घर के दरबाजों के कुंडे काट कर अंदर घुसे और घर में रखा सामान दो चूड़ी सोने की चार तोला, एक जंजीर सो की दो तोला, चांदी का बिछुआ अधा किलो, सत्ताइस चांदी के कलदार तथा नगद तीस हजार रूपये पर झाड़ू फेर गये। चोरी करते वक्त चोरों ने उन कमरों की सांकलें बाहर से बंद कर दी थीं जिनमें घर के लोग सो रहे थे। उक्त तहरीर के आधार पर संबंधित इलाके के दरोगा मौके पर पड़ताल करने गये और माना कि चोरों ने दुस्साहसिक ढंग से चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाबजूद पीड़ित रोज ही कोतवाली के चक्कर काट रहा है लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही है।

Leave a Reply