10orai10कोंच-उरई। वेतन विसंगतियों, सेवा नियमावली नियमितीकरण जैसी मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों के अनिश्चित कालीन धरने पर चले जाने के कारण सभी विकास खंडों में मनरेगा के कार्य ठप हो गये हैं और सैकड़ों मजदूरों की मजदूरी अधर में लटक गई है। इसके अलावा नये कार्य भी शुरू नहीं हो पा रहे हैं।
उत्तरप्रदेश मनरेगा कार्मिक कल्याण संगठन के आह्वान पर मनरेगा कर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। उनकी मांगें वेतन विसंगतियों को दूर करने, सेवा नियमावली नियमितीकरण का निर्धारण नहीं होने के कारण संगठन द्वारा अनिश्चित कालीन धरना आहूत किया गया है और बीती 1 फरवरी से लखनऊ के लक्ष्मण मेला पार्क में धरना जारी है जिसमें जिले के सभी मलरेगा कर्मी शामिल हो गये हैं। इस स्थिति में यहां सभी ब्लॉकों में मनरेगा से जुड़े सभी कार्य ठप्प हो गये हैं, मजदूरों की मजदूरी लटक गई है, नये कामों के शुरू होने की स्थितियां तो बन ही नहीं पा रहीं हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष लोकेन्द्र यादव, तकनीकी सहायक अवर अभियंता वेलफेयर के मंडलीय उपाध्यक्ष राजीव रेजा, जिलाध्यक्ष नंदकिशोर नायक आदि ने जिले के सभी नौ ब्लॉकों के कार्यरत मनरेगा कर्मियों का आह्वान किया है कि वे एकजुटता के साथ प्रदर्शन कर अपने अधिकारों के लिये कंधे से कंधा मिला कर संघर्ष की धार को तेज बनाये रखें। अगर हम एकजुट रहे तो सरकार को हमारी मांगें मानने के लिये मजबूर होना ही पड़ेगा। उन्होंने बताया है कि प्रदेश के सभी जिलों में काम बंद है, वह भी लखनऊ में जारी धरने में शामिल होने जा रहे हैं और दनके साथ हरचरन वर्मा, सुरेश, रामशंकर कुशवाहा, अनिल तिवारी, सुरेश वर्मा, केशव झा, हरिश्चंद्र, ऋषिकुमार, प्रशांत श्रीवास्तव आदि भी शिरकत कर रहे हैं।

Leave a Reply