रंगदारी वसूली में जुटी ट्रैफिक पुलिस
जालौन – जिले की ट्रैफिक पुलिस यातायात संभालने की बजाय हाईवे पर ट्रक चालकों से रंगदारी बांधने में जुटी हुई है। यातायात के लावारिस होने से सड़क हादसों में होने वाली मौतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन ट्रैफिक पुलिस को इससे क्या लेना देना।
शहर के नजदीक हाईवे से गुजरने वाले ट्रक चालकों से ट्रैफिक पुलिस की वसूली का यह खेल हमारे वीडियो में कैद हो गया। जिसकी क्लिप हम आपको दिखा रहे हैं। इसके बाद हमारी टीम ने ट्रक चालकों से बात की तो उन्होंने खुलेआम कहा कि ट्रैफिक पुलिस गुंडागर्दी की दम पर उन्हें हर महीने 500 रुपये की रसीद कटवाने के लिये मजबूर करती है। पुलिस के उच्चाधिकारियों को इसका पता है या नहीं लेकिन उनकी नाक के नीचे उन्हीं के मातहतों द्वारा क्रिमिनलों की तरह रोड होल्डअप जैसी इन हरकतों को अंजाम दिया जाना शर्मनाक है।





Leave a Reply