उरई। सौरभ राजावत हरौली को अखण्ड राष्ट्रवादी पार्टी का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने सजातीय बंधुओं को आगे करके समाज में नया और आदर्शवादी निजाम कायम करने का संकल्प जताया।
सौरभ राजावत ने कहा कि देश की मौजूदा दुर्दशा का कारण राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में क्षत्रिय समाज का पीछे होना है। उन्होंने कहा कि देश की आन-बान-शान की रक्षा के लिए इस समाज ने सबसे ज्यादा कुर्बानियां दी। आज भी देश और समाज के लिए जो जज्बा क्षत्रिय समाज में है वह किसी अन्य में नही। इसलिए प्रधान से लेकर विधायक और सांसद तक के चुनावों में क्षत्रिय समाज को प्रमुखता दिलाने का काम उनकी पार्टी करेगी। क्षत्रिय समाज आगे बढ़ेगा तो न केवल सजातीयों की बल्कि पूरे समाज की तरक्की का रास्ता फिर हमवार होगा।





Leave a Reply