IMG-20160226-WA0067उरई। एक और किसान ने खेत पहुंचते ही फसल सूखती देखकर दम तोड़ दिया। किसान पछाड़ खाकर खेत पर गिर पड़ा और उसके प्राण पखेरू उड़ गये।
एट थाने के पिरौना ग्राम निवासी लल्लूराम कुशवाहा (66वर्ष) ने अपनी पांच एकड़ खेती में गेंहूं बोया था। सिचाई के लिए पानी न मिलने से फसल पीली पड़कर मुरझाने लगी। लोगों के कहने पर लल्लूराम खेत देखने के लिए मौके पर पहुंच गये। फसलों का सर्वनाश देखकर उनका कलेजा मुंह में आ गया और चक्कर खाकर वे खेत में ही गिर गये। परिजन बाद में उन्हें अस्पताल ले गये जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया।

Leave a Reply