उरई। राजपूताना क्लब के तत्वावधान में उदय नारायण सिटी माधौगढ़ में आगामी 6 मार्च को सर्व जातीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे कई नामी-गिरामी कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित होकर मौके पर ही अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। लगभग पांच सौ युवकों का इस मेले में रोजगार मिलने का अनुमान किया गया है।
यह जानकारी राजपूताना क्लब के संस्थापक शिवेंद्र सिंह केटी ने आज एक पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान टैक्सटाइल मिल भीलवाड़ा प्रांतीय टैक्सटाइल मिल इंदौर सहित कई कंपनियों ने इसमें अपने प्रतिनिधियों को भेजने की सहमति प्रदान की है। कार्यक्रम में बिल्डर और समाजसेवी आदित्य सिंह राजावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। आयोजक मंडल में शिवेंद्र सिंह के अलावा राजपूताना क्लब के अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजावत भी रहेंगे। इसके अलावा सूर्यजेंद्र भदौरिया, जनमेजय सिंह हरौली, अजीत सिंह, वीरू ठाकुर, कौशलेंद्र सिंह प्रधान चितौरा, राजुल सिंह इंगुई, कपिल तोमर दमरास, यागवेंद्र टिमरों भी आयोजक मंडल में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया रोजगार मेला स्थल पर ही सुबह 10 बजे से शुरू कर दी जायेगी।





Leave a Reply