02orai05 02orai06 02orai07उरई। पं. गोविंद नारायण तिवारी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये रंगारंग कार्यक्रमों ने सबका मन मोह लिया। झांसी की रानी, वंदेमातरम, बृजगीत और कव्वाली की प्रस्तुति पर मौजूदा दर्शकों की खूब तालियां बजीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी रामगणेश ने भी बच्चों की हौसला अफजाई की।
उरई के पूर्व विधायक अरविंद तिवारी बटटू भइया के जन्मदिन पर आयोजित 30वें वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी रामगणेश ने कहा कि शिक्षा मानव जीवन की अमुल्य कुंजी है। शिक्षा से सामाजिक, सद्भाव, शिष्टाचार, भाईचारा और राष्ट्रीयता की अलख जागृत होती है। बच्चे ही देश का भविष्य हैं। भारत विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा हो इसके लिए अच्छी शिक्षा बहुत जरूरी है। जिलाधिकारी रामगणेश ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये रंगारंग कार्यक्रम की खूब तारीफ करते हुए कहा कि जनपद में इतनी प्रतिभाएं हैं। ये बात बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये कार्यक्रमों को देखकर पता लगता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव ने कहा कि बच्चों की प्रथम पाठशाला उसका परिवार होता है। इसलिए विद्यालय के अलावा अभिभावकों को भी बच्चों की नैतिक शिक्षा पर जोर देना चाहिए। उन्होंने भारत के स्वर्णिम इतिहास से और महापुरुषों से सीख लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि दयाशंकर वर्मा सदर विधायक उरई ने कहा कि जीएनटी पब्लिक स्कूल जनपद का पहला अंग्रेजी माध्यम् स्कूल है और अच्छी शिक्षा में लक्ष्य निर्धारण करके आगे बढ़ने की सीख दी। कार्यक्रम की शुरूआत क्षीर सागर परिवार के प्रतिष्ठान उरई गैस सर्विस में अनवरत 34 वर्षों से डिलीवरीमैन के रूप में सेवाएं दे रहे शिवचरन के द्वारा विद्यालय की प्रबंधिका नम्रता तिवारी, प्रधानाचार्य रामप्रकाश मिश्रा, सुखदेव पाल की मौजूदगी में कराया गया। सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई जिसमें मुस्कान, ज्योति, नीतू, सामला, स्वास्ति, एकता, सानिया, वैशाली, नमीरा, आयशा, परी, योगिता, गरिमा, अलीसा, अवनी, शानू, तवस्सुम, अमन, आलोक, अदनान, राजवीर, समीक्षा, चंदन, आदित्य, प्रखर द्वारा प्रस्तुतियां खूब सराही गयीं। वहीं हास्य नायक इन्कवारी आॅफिस को देखकर लोगों ने खूब ठहाके लगाये। गणपति बप्पा मौरया, सेव ट्रीज, इंडिया वाले, धरती से अंबर तक कार्यक्रम विशेष तौर से दर्शकों की पसंद बने जिसमें वैष्णवी, श्रद्धा, अभिषेक, मोहिनी, वंदना, अभय पाल, अनुराग, हितेश, रोहित, आदिल, आदित्य, सना, अंशिका, चायना, दीपेंद्र, अजूबी, क्रिस, धर्मेंद्र, अलका, सानिया, की प्रस्तुति ने भी खूब वाहवाही लूटी। सविता राजपूत द्वारा प्रस्तुत दीवानी मस्तानी नृत्य ने तो सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम को सीओ सिटी जंग बहादुर सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र मौखरी, रवींद्र हरौली, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित आदि ने भी संबोधित किया। विद्यालय की संरक्षिका माधुरी तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान रवींद्र कुमार, महेश अग्निहोत्री, अनूप तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, विमल कैलोर, बुद्धसिंह पटेल, अरविंद द्विवेदी, अशोक, अनिल, अखिलेश शर्मा, दीपक चैहान, कासान सर, कपूर सिंह, चित्रा, रश्मि, सुम्बुल, रेखा पांडेय, सोनी, श्रद्धा, किरन त्रिपाठी, सोनम, रीना श्रीवास्तव, कल्पना शुक्ला, जैतुन निशा, मोहिनी पाल, रिंकू गोहनी, जीतू याज्ञिक, पूजा पटेल, देवना, लक्ष्मी, विजय, छत्रपाल, राजेश, रवींद्र, सुल्तान आदि लोग प्रमुख रूप से मोजूद रहे।

Leave a Reply